सिल्क मेले के आखिरी दिन जमकर खरीदारी
तारामंडलमेंवीव्स की ओर से लगा कॉटन एंड सिल्क मेला रविवार को सम्पन्न हो गया। 10 दिसंबर से शुरु हुए इस मेले में उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, आसाम आदि राज्यों से आए हुए विक्रेता हस्त निर्मित कॉटन और सिल्क के कपड़े लेकर आए थे। अपनी शानदार गुणवत्ता और किफायती कीमत के कारण यह कपड़े पटनावासियों को खूब पसंद आए। मेले में कर्नाटक की कांजोरम साडियां जिनकी कीमत 55 हजार तक थी भी मौजूद थी। इसके साथ ही बंगाल का तसर सिल्क, हैंडलूम साड़ी और सूट पीस, अपनी अनोखी डिजाइन और कपड़ों के लिए प्रसिद्ध गुजराती सिल्क के कपड़े, बनारसी सिल्क की साड़ियां, भागलपुरी सिल्क के कपड़े आदि भी यहां उपलब्ध रहे। मेले में कपड़ों के अतिरिक्त सिल्क के कपड़ों का इस्तेमाल कर बने डिजाइनर पर्स भी डिमांड में थे।
तारामंडल में सिल्क मेला में आखिरी दिन खरीदारी करतीं महिलाएं।