- Hindi News
- पटना नीतीशके भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लाएंगे : राजीव रंजन
पटना- नीतीशके भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लाएंगे : राजीव रंजन
मांझी खेमे के विधायक राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने साढ़े आठ साल के शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार और कालेधन को ही बढ़ावा दिया। मांझी सरकार बजट सत्र में ही नीतीश के भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लाएगी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने अपराध को और नीतीश ने कालाधन को पाल-पोस कर बड़ा किया। नीतीश राज में सिर्फ पटना में ही एक लाख 40 हजार करोड़ रुपया कालाधन जमा हुआ है। केंद्र को अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए, क्योंकि राज्य में ईमानदार सरकार है। मांझी सरकार की मंशा साफ है।