कबड्डी के विजेता हुए पुरस्कृत
पटना सिटी| सिटीमॉंटेसरी स्कूल में अायोजित इंटर क्लास कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। छात्रों को चार ग्रुपों में बांट कर प्रतियोगिता कराई गई। अंपायरिंग नीरज रंजीत श्रीवास्तव ने की। प्राचार्या निधि ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। संचालन विक्रांत माथुर ने किया। विजेता प्रतिभागियों में अस्मत, स्नेहा, अलफीया, नौशीन, आयुष, शिवम, नवीन, निखिल, सोनालिका, सौम्या, तथागत, सीमरन, सुमित, मनोहर, विकास, संस्कार, विकास, सत्यम, अनुष्का शामिल हैं।