शिविर में 250 मरीजों की हुई जांच
पटना सिटी| मौलानासज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल इमरात शरिया, फुलवारी शरीफ की ओर से आरिएंटल कॉलेज में गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक मरीजों की जांच कर दवा दी गई। डाॅ. मो हामिद हुसैन, डाॅ. एसजीएम अशरफी डाॅ. मंजर अहमद ने मरीजों की जांच की। मौके पर कॉलेज के सचिव अकबर शहाब उद्दीन, प्राचार्य डा फैज अहमद, उप प्राचार्य डाॅ. एसएसएम रहमान, डाॅ. रब्बान अली, डाॅ. इकबाल अहमद, डाॅ. सीमा अजीज, उस्मान मंजर, शमिउल हक परवेज, डाॅ. दिनेश बल्लभ, एस असगर अली, हेमायु अशरफ, अबू जफर, मो. मु़स्तकीम दिलीप थे।