पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीतीश और मांझी का पुतला फूंका

नीतीश और मांझी का पुतला फूंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| राजनीतिकगहमा-गहमी के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समर्थकों ने शाम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व अति पिछड़ा वर्ग चेतना मंच के अध्यक्ष अरुण स्टार चंद्रवंशी ने किया। इसमें रामनेरश चौधरी, महेश ठाकुर, सुनील प्रसाद, मिथलेश क., मुकेश प्रसाद, दीपक कुमार, मो शमीम, मनोज ठाकुर, अमरनदीप विजस प्रसाद ने भाग लिया। वहीं दूसरी ओर जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से पंकज मेहता गुड‌्डू पाठक के नेतृत्व में नून के चौराहा से रानीपुर के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का अर्थी जुलूस निकाला गया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने धोखा दिया है। जुलूस में सनोबर खान,पंकज सिंह, राजकुमार यादव,पवन सिंह, आफताब गुडू, मो. सुफियान, गोविंद यादव, सूरज सिंह, पप्पू मेहता, पिंटू सिंह,पप्पू पाल, सहित अन्य ने भाग लिया। इधर राजद के प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में महेन्द्रू में बैठक हुई जिसमें सरकार द्वारा सवर्णों को नौकरी देने की घोषणा को छलावा करार दिया। बैठक में अनिल सिंह, कुंदन सिंह, प्रमोद सिंह,चंदन थे।