- Hindi News
- ओंकारनाथ धाम मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू
ओंकारनाथ धाम मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू
पटना सिटी| कलशयात्राके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ओंकारनाथ धाम मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार से शुरू हो गया। ट्रांसपोट नगर स्थित मंदिर प्रांगण से बाजे-गाजे, हाथी-घोड़े के साथ कलशयात्रा शुरू हुई। इसमें लगभग 300 महिलाएं सिर पर कलश रख कुम्हरार, शेरशाह रोड,विस्कोमान गोलंबर,गायघाट होते हुए भद्रघाट पहुंची, जहां से कलश में जल भर भजन-कीर्तन करते पुन अशोक राजपथ होते हुए गायघाट, विस्कोमान गोलंबर, कुम्हरार आरओबी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मंदिर प्रांगण पहुंची। रास्ते में भजन-कीर्तन मंडली एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत करते चल रहे थे। कलशयात्रा में शामिल लोग भोले नाथ की जय, मां दुर्गा की जय हनुमान जी की जयकारा लगाते चल रहे थे। कलशयात्रा से पूर्व वाराणसी से आए विद्वान आचार्य पंडितों ने वैदिक अनुष्ठान कराया। 13 को पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश जलाधिवाश, 14 को मंडप पूजन, अन्नाधिवाश, पुष्पाधिवाश, 15 को प्रतिमा का नगर भ्रमण, शिखर पूजन, अखंड कीर्तन सज्जियाधिवाश, 16 को शिवलिंग, देवी मां बजरंगबली का प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा एवं 17 को महाशिवरात्रि पर माता का भव्य जागरण होगा। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन के मुन्ना सिंह, रवि प्रकाश, मोहन, अनुज, राजू संजीव शामिल थे।
300 महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकालीं शोभायात्रा