10 साल का बालक लापता, अपहरण की आशंका
अगमकुआंथाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी से दस वर्षीय बालक राजा लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला रीता देवी ने पुलिस को बताया है कि भतीजा राजा शनिवार की रात घर से निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा है। परिजनों का कहना है कि किसी बात को लेकर उसे डांटा गया था। आक्रोश में घर से निकल गया था। अगमकुआं थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार निकलने के बाद बालक पड़ोसी के यहां कुछ देर के लिए रुका था, थोड़ी देर बाद वहां से निकला है।