मुकदमों से विकास कार्य नहीं रुकेगा
तख्तप्रबंधक समिति के पदाधिकारियों संगत की बैठक गुरुवार को तख्त परिसर में हुई। इसमें हाल के दिनों में हुई मुकदमों की चर्चा करते हुए कहा कि मुकदमों से विकास कार्य प्रभावित नहीं होगा। जांच कमिटी इस मामले की जांच पड़ताल करे। संगत पदाधिकारियों ने एक मत से श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350 वां जयंती समारोह में एकजुट होकर होकर सहयोग का संकल्प लिया। तख्त प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार चरणजीत सिंह ने कहा कि मुकदमों से विकास कार्य किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होगा। महिला गीता देवी ने जो पदाधिकारियों पर मुकदमा किया है। उस मामले की उच्चस्तरीय जांच से पूरा मामला साफ हो जाएगा। विकास कार्यो में आने वाले अड़चनों को सामूहिक सहयोग से दूर किए जाने की जरूरत है। कंगन घाट गुरुद्वारे के विकास के लिए वहां पर पुलिस चौकी स्थापना करने के लिए प्रशासन से मांग किए जाने पर बल दिया गया।
सदस्य सजिंद्रर सिंह ने कहा कि 350 वां प्रकाशोत्सव के लिए एक-एक दिन महत्वपूर्ण है। इसलिए तनमन धन से योजनाओं को पूरा किए जाने पर ध्यान आकृष्ट किए जाने की जरूरत है। अध्यक्ष आरएस गांधी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही विकास कार्यो को पूरा किया जा सकता है। संगत के साथ बैठक में अध्यक्ष,महासचिव,वरीय उपाध्यक्ष आरएस जीत, सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा, सदस्य सजिंद्रर सिंह, कवलजीत कौर,संगत में कुलदीप सिंह बग्गा,जगजोत सिंह,डा सुदर्शन सिंह,अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह ने भाग लिया।
तख्त साहिब में संगत की बैठक में शामिल संगत