पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक समारोह में बच्चों ने किया धमाल

वार्षिक समारोह में बच्चों ने किया धमाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी |नून के चौराहा स्थित पायोनियर हाई स्कूल में गुरुवार को आयोजित वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धमाल किया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस,नृत्य, गायन को पेश कर प्रशंसा बटोरी। जिसमें श्रुति,पल्लवी, हया, तौकीर,आमीर सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया। इससे पूर्व पिछले दिनों पेशावर में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को के प्रति श्रद्धा अर्पित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डा सीपी ठाकुर ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बच्चों के लिए अति आवश्यक है। मौके पर चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद शमोयल अहमद, खालिद कमाल, हैदर, इमाम,सुरेश सिंह, शंभु दास, मो अफताब आलम, मो. इकबाल, निदेशक कैसर इमाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।