शिक्षा के अधिकार का अभियान चलाएंगे: आप
पटना सिटी| आपकी बैठक में शिक्षा के अधिकार को वार्ड स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता आप नेता सुशील झुनझुनवाला ने की। उन्होंने कहा, निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन को निश्चित कराना मुख्य उद्देश्य है। मौके पर अशोक चंद्रवंशी, मनोज कु., रोहन, अजय ठाकुर, साधुशरण चौधरी, सुशील यादव, आशुतोष, धर्मेंद्र सिंह, विकास, राजा, राजेश सिन्हा, रविराज, केशव पांडेय थे।