पुरस्कृत किए गए विजेता प्रतिभागी
पटना सिटी| एमएएउच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद क्विज के विजेताओं को शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों में शहजादी, तशीम, कहकशां परवीन, नीखत परवीन, इंदिरा राज, मोबाशिर खान, मो दानिश, अमित कुमार, मो अशलम, मो शादीर अंसारी, मो अरमान, आदर्श, राजमोहन, मो औरंगजेब, मो शेर अली, मो तुफैल, मो शेर अली, मो रिजवान, हेना कौशर, मो महफूज आलम, जैॅनब नाज, शकीना परवीन, शहजादी आरुषी शामिल हैं। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अकबर शहाबुद्दीन ने कहा कि कठिन परिश्रम करें तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। मौके पर प्राचार्य इम्तयाज अहमद, मो हसीन, मो रजी अहमद, एहशान अली अशरफ, मो औरंगजेब खां, डाॅ. शगुफता, फखरूद्दीन, शशांक, मंजुरूल हक, सैयद मुजफर रजा शामिल थे।