नर्सों ने एनएमसीएच के अधीक्षक काे घेरा
पटना सिटी| एनएमसीएचमें संविदा पर बहाल परिचारिकाओं ने पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर गुरुवार को अधीक्षक का घेराव किया।परिचाकाओं का कहना है कि अस्पताल प्रशासन टालमटोल की नीति अपना रही है। सेवा विस्तार मानदेय को लेकर 10 फरवरी को बैठक बुलाई गई थी पर स्थगित कर दी गई। इसके बाद गुरुवार को बैठक बुलाई गई थी पर आज भी किसी कारणवश बैठक नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित परिचारिकाओं का आक्रोश फूट पड़ा।