पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हटने देंगे कन्या उच्च विद्यालय

नहीं हटने देंगे कन्या उच्च विद्यालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| नारायणीकन्या उच्च विद्यालय के स्थानांतरण की योजना के खिलाफ विरोध जारी है। गुरुवार को नारी युवा मंच की बैठक में प्रदेश संयोजिका पूनम मेहता ने कहा कि स्थानांतरण स्वीकार नहीं होगा। मंच के अभियान में 10 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर विरोध जताया है। सरिता देवी ने कहा कि प्रशासन को लोगों की रायशुमारी से अवगत करा दिया गया है कि स्थानांतरण अनुचित है। एसडीओ ने इस संबंध में डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। बैठक में रीता देवी, उषा, रीता देवी, सुमित्रा देवी, नीलू देवी, नीतू देवी, प्रमिला देवी थीं। नवयुवक विकास सेवा समिति ने छात्राओं के माध्यम से एक हजार पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजा है। पटना जिला सुधार समिति ने भी आंदोलन की तैयार की है। मानवाधिकार संघ के सदस्य आनंद मोहन झा ने कहा कि सरकार को यह कदम जनहित में नहीं है।