जवान ब्रह्मपुत्र मेल से गिरा, मौत
जवान ब्रह्मपुत्र मेल से गिरा, मौत
पटना।ब्रह्मपुत्रमेल से गिरकर सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। घटना चिरैयाटांड पुल के नीचे हुई। 32 वर्ष के धर्मेंद्र मूल रूप से यूपी के औराई के रहने वाले थे। वे असम के दीमापुर में पदस्थापित थे।
ट्रेनसे गिरकर युवक की मौत
मोकामा।हाथीदहस्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत हो गई। मृतक मो जावेद खगड़िया बाजार का रहने वाला था। सागर एक्सप्रेस से उतरने के दौरान जावेद घायल हो गया था। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।