- Hindi News
- ‘पर्यावरण को नुकसान के बगैर उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दें’
‘पर्यावरण को नुकसान के बगैर उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दें’
फुलवारीशरीफ। पटनाडेयरी प्रोजेक्ट सुधा में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह के मौके पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के चेयरमैन सुधीर कुमार सिंह ने कहा की पटना डेयरी से जुड़े किसानों और दुग्ध उत्पादकों के अथक प्रयास से ही सुधा के प्रोडक्ट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बाजार में प्राथमिकता मिल रही है। मेक इन इण्डिया- जीरो डिफेक्ट और जीरो इफेक्ट विषय पर आयोजित सेमिनार में उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना उत्पादकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह 12 फरवरी से 18 फरवरी तक पटना के विभिन्न स्थानों पर होगा। बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के सचिव एन के दास, आईसी कुमार, गंगा कुमार, डॉ जनार्दन कुमार समेत परिषद से जुड़े कई लोगों ने विचार रखे।