पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतुहा में सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

फतुहा में सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतुहा| भिखुआफोरलेन पर गुरुवार अल सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएमसीएच भेजा दिया गया। दनियावां के होरिल बिगहा गांव निवासी सरयुग सिंह के बेटे धनेश कुमार (32 वर्ष) एवं उसका भाई उमेश कुमार गांव से ही पिकअप वैन पर पुआल लाद कर पटना बेचने जा रहा था। फतुहा-पटना फोर लेन पर भिखुआ गांव के पास वाहन का एक चक्का पंक्चर हो गया। धनेश एवं उसका भाई उमेश टायर को बदलने लगे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।