- Hindi News
- पतरातू से चला लाखों का छड़ रास्ते में ड्राइवरों ने बेचा
पतरातू से चला लाखों का छड़ रास्ते में ड्राइवरों ने बेचा
पतरातूसे लाखों का छड़ लेकर चला ट्रक चालक ने रास्ते मे ही बेच डाला। पतरातू स्थित जैन ट्रांसपोर्ट के मालिक संजय कुमार जैन ने शाहजहांपुर थाना में आठ ट्रक चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया जाता है कि पतरातू से शाहजहांपुर में निर्माणाधीन एक कंपनी के लिए लेकर चला छड़ को रास्ते से ही गायब कर दिया गया। सभी ट्रक चालक ट्रक पर छड़ लादने के बाद रास्ते में कई बंडल छड़ों को लाइन होटलों पर उतार कर औने-पौने दाम पर बेच देते थे। वहीं वजन सही कराने के लिए ट्रक पर ईंट-पत्थर लाद देते थे। इसकी जानकारी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक को दी गई। जिस पर जांचोपरांत पता चला कि सभी आठ ट्रकों के चालक रास्ते से ही छड़ों को बेच देते थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शाहजहांपुर थानाध्यक्ष ने पांच ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही तीन अब भी फरार है। इनमें चार वैशाली जिला, एक पटना जिला और अन्य स्थानों के निवासी हैं।
पालीगंज। हथियारबंदलुटेरों ने बुधवार रात अछुआ गांव के पास पटना की ओर जा रहे एक मालवाहक ट्रक को रोक कर लूटने का प्रयास किया। पुलिस की सजगता के कारण घटना टल गई। लेकिन पुलिस को एक भी लुटेरे हाथ नहीं लगे। पालीगंज डीएसपी मिथिलेश कुमार ने कहा कि लुटेरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बुधवार रात आधा दर्जन मालवाहक ट्रक माल लेकर पटना जा रहे थे। इस बीच अछुआ गांव के पास हथियार बंद लुटेरों ने पहले ट्रक को रुकवाया और सभी चालकों को बंधक बना कर लुटने का प्रयास किया। ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी ने बताया कि लुटेरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्त में होंगे।