- Hindi News
- महादलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को बनाया बंधक
महादलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को बनाया बंधक
मसौढ़ी। देवकलीगांव में गुरुवार देर शाम एक मनचला एक अकेली महादलित महिला को देख उसके घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे और आरोपी को पकड़ कर पहले पीटा फिर उसे घंटों बंधक बनाए रखा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार देर शाम गांव के ही महेंद्र सिंह का बेटा धर्मेंद्र सिंह महादलित टोला में शराब के नशे में आया और एक महादलित विवाहिता के घर में घुस कर उसके साथ जोर जबर्दस्ती करने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है।
पटनाजंक्शन पर बेपटरी हुआ शंटिंग इंजन
पटना।पटनाजंक्शन के यार्ड में गुरुवार रात एक शंटिंग इंजन बेपटरी हो गया। इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इसके चलते संघमित्रा एक्सप्रेस 45 मिनट विलंब से खुली। प्रथमदृष्टया शंटिंग मैन को दोषी पाया गया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।