पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर भूख हड़ताल

परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर भूख हड़ताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बख्तियारपुर। छात्रसंघ इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्र को पटना से बदल कर बाढ़ की मांग करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्रों का आरोप है कि रामलखन सिंह यादव कॉलेज, नूनूवती जगदेव सिंह कॉलेज एवं श्रीगणेश उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केन्द्र पटना कर दिया गया है। परीक्षा केन्द्र पटना होने से छात्रों को आने-जाने में परेशानी होती हैं। जिला परिषद के सदस्य रणविजय सिंह ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इस पर विचार करने का आग्रह किया।। छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कुमार का कहना है कि जब तक परीक्षा केन्द्र बाढ़ नहीं किया जाता वे अपना आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल जारी रखेंगे। समर्थन में दर्जनों छात्र भी अनशन स्थल पर जमे हैं।