तीन थानेदार लाइन हाजिर, नए तैनात
पटना| अपराधनियंत्रण करने में नाकाम होता देख एसएसपी ने गुरुवार देर रात एसकेपुरी, बुद्धा कॉलोनी बहादुरपुर के थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया है। यही नहीं, उनके स्थान पर नए थानेदारों की कमान भी सौंप दी गई। जिला पुलिस मुख्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार, एसकेपुरी थानेदार आईसी विद्यासागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह नवीन पुलिस केंद्र में पदस्थापित मनोज मोहन का कमान दी गई है। बुद्धा कॉलोनी थानेदार मुकेश चंद कुंअर की जगह बिहटा अंचल के सीआई संजीत कुमार सिन्हा को नया थानेदार बनाया गया है। बहादुरपुर थानेदार को लाइन हाजिर करते हुए बेउर के थानेदार टीएन तिवारी को कमान दी गई है। बेउर में नवीन पुलिस केंद्र में तैनात देवकुमार को बेउर का नया थानेदार बनाया गया है।