- Hindi News
- हाजीपुर ग्रामीण इलाके के लिए मील का पत्थर साबित होगा शारदा विद्यापीठ
हाजीपुर-ग्रामीण इलाके के लिए मील का पत्थर साबित होगा शारदा विद्यापीठ
राष्ट्रभाषा परिषद की पूर्व निदेशक मिथिलेश कुमारी मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन अच्छे संस्थान और अच्छी परवरिश की कमी के कारण कई प्रतिभाएं समय रहते ही दम तोड़ देती हैं। वे हाजीपुर के बरांटी गांव में शारदा विद्यापीठ का उद्घाटन करने के बाद बोल रही थीं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए शारदा विद्यापीठ मील का पत्थर साबित होगा। कॉलेज आफ काॅमर्स पटना के डॉ. अशोक कुमार मिश्र अंशुमाली संस्थापक मिश्रीलाल राय भी मौजूद थे।
हाजीपुर के बरांटी गांव में विद्यापीठ के उद्घाटन पर पहुंचे रिविलगंज स्थित वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय के छात्र।