जहानाबाद में पिटाई से एक और युवक की मौत
जहानाबाद| मखदुमपुरथाने के भैख गांव में बुधवार की शाम एक शख्स की हत्या के साथ ही पीट कर जख्मी किए गए दो लोगों में एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। बौरी गांव निवासी बड़े शर्मा इलाजरत था। जमीन विवाद में पड़ोस के लोगों ने हमला करके पीट-पीट कर एक व्यक्ति की रात में हत्या कर दी थी जबकि घायल दो लोगों को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान बड़े शर्मा की पटना मे मौत हो गई। नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
धारदारहथियार से काट महिला की हत्या की
कल्पाओपी क्षेत्र के बदहर गांव में रजनी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात की है। इसकी खबर सुबह पड़ोसियों ने चौकीदार को दी। बाद में मौके पर पहुंचकर ओपी अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने मामले की तहकीकात की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से महिला के पति सास-ससुर का घर से गायब होने पर संदेह हैं।