डुसु में जीत पर विजय जुलूस
पटना. दिल्लीविवि छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी समर्थित उम्मीदवारों की चारों सीटों पर जीत के बाद पटना महानगर इकाई ने विजय जुलूस निकाला। रेडियो स्टेशन के पास से जुलूस निकलकर डाकबंगला चौराहा पहुंचा। जुलूस में एबीवीपी के सह सचिव हिमांशु यादव ने कहा कि डुसु में हमारी सफलता का कारण छात्रों के मामलों को जोर-शोर से उठाना है। विजय जुलूस में पुसु अध्यक्ष आशीष सिन्हा ने कहा कि 18 वर्षों बाद डुसु की सभी सीटों पर विद्यार्थी परिषद की जीत के कुछ अलग ही मायने हैं। अब छात्रों के प्रति जिम्मेदारी को चयनित सदस्य बखूबी निभाएंगे। कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव, विजय प्रताप, जीतेश झा, ललित सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।