समान शिक्षा होनी चाहिए
पटना. ‘देशप्रेमअभियान में हमसफर बनें’ के संस्थापक वैज्ञानिक कुमार राजीव ने कहा है कि आनंदित होना है तो देशप्रेम को अपनाएं। स्वयं परिष्कृत जागृत हो सकते हैं। भारत में सहयोग प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता है। सबको समान शिक्षा, चिकित्सा और सरकारी आवास उपलब्ध होना चाहिए। वे सतसभा में बोल रहे थे। मौके पर जीतेंद्र, सुनील, सुधीर, अनजानी सिंह, कृष्णा, सोनू, प्रेम आदि उपस्थित थे।