- Hindi News
- गया एयरपोर्ट से एहराम पहनकर हज यात्री जेद्दा रवाना
गया एयरपोर्ट से एहराम पहनकर हज यात्री जेद्दा रवाना
पटना. गयाएयरपोर्ट से ही हज यात्री एहराम पहनकर जेद्दा के लिए दो विमानों से 260 लोग रवाना हुए। पहली फ्लाइट गया एयरपोर्ट से दिन में 12.10 बजे रवाना हुई, जबकि दूसरी दोपहर 2:30 बजे। पहला विमान जेद्दा एयरपोर्ट पर शाम 7.30 बजे लैंड किया जबकि दूसरा रात 9:30 बजे। बिहार का यह पहला काफिला है जो जेद्दा पहुंचा है। इमारत-ए- शरिया के मुफ्ती जुनैद आलम ने कहा कि भारत के हज यात्री जब जेद्दा जाते हैं तो रास्ते में या लमलम नामक जगह पड़ता है। भारत के हज यात्रियों को या लमलम पहुंचने से पहले एहराम बांध लेना जरूरी है। इसलिए गया से ही एहराम बांधकर लोग जेद्दा को रवाना हुए।