- Hindi News
- आर्थोडॉक्स चर्च का स्वर्ण जयंती समारोह आज
आर्थोडॉक्स चर्च का स्वर्ण जयंती समारोह आज
एलसीटी घाट स्थित मार ग्रिगोरियस आर्थोडॉक्स शेयरन चर्च का स्वर्ण जयंती समारोह सेंट जेवियर स्कूल में रविवार को होगा।
समारोह में इंडियन आर्थोडॉक्स चर्च के सुप्रीम हेड बेसेलियस मार थोमा पॉलुस टू मुख्य अतिथि होंगे। समारोह दिन के 11.30 बजे से होगा। इसमें बिहार के अलावा रांची, बोकारो, राउरकेला, भिलाई, नागपुर, केरल आदि जगहों से आए प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह जानकारी शैजू फिलिप ने दी।
उधर शनिवार को स्वर्ण जयंती की पूर्व संध्या पर एलसीटी घाट कुर्जी इलाके में गरीब बच्चों के बीच स्कूल का यूनिफॉर्म, किताबें, पेंसिल, पेन आदि शिक्षण सामग्री का वितरण हुआ। मौके पर इंडियन आर्थोडॉक्स चर्च के सुप्रीम हेड बेसेलियस मार थोमा पॉलुस टू भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर किसी को गरीबों जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इससे पहले उनके पटना आगमन पर शैजू फिलिप, फादर एमजे मैथ्यू, फादर बिजेश फिलिप, शिबु सैमुअल, एमएस बिजेश समेत कई लोगों ने भव्य स्वागत किया।
उपकार | गरीब बच्चों में बंटी यूनिफॉर्म किताबें
गरीब बच्चों के बीच यूनिफॉर्म किताबें बांटी गईं। इसका उदघाटन एलसीटी घाट स्थित मार ग्रिगोरियस आर्थोडॉक्स शेयरन चर्च में इंडियन आर्थोडॉक्टस चर्च के सुप्रीम हेड बेसेलियम मार थोमा पॉलुस टू ने किया।