- Hindi News
- पूर्व मध्य रेल का राजभाषा पखवारा 15 सितंबर से
पूर्व मध्य रेल का राजभाषा पखवारा 15 सितंबर से
पटना. पूर्व-मध्यरेल 15 से 26 सितंबर के बीच राजभाषा पखवाड़ा मनाएगा। इसका उद्घाटन 15 को हाजीपुर स्थित मुख्यालय के नए सम्मेलन कक्ष में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार करेंगे।
समारोह में सरकारी कामकाज में हिंदी भाषा का महत्व विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन होगा। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 16 तारीख को हिंदी निबंध प्रतियोगिता, तीसरे दिन 17 को हिन्दी वाक प्रतियोगिता, चौथे दिन 18 को हिंदी टिप्पणी आलेखन प्रतियोगिता, पांचवें दिन 19 को कर्मचारी क्विज का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम पुराने सम्मेलन कक्ष में होगा।