- Hindi News
- पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: जीएम
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: जीएम
दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी कार्यक्रम के तहत शनिवार को पेसू जीएम राजीव अमित ने मैंग्लस रोड स्थित कार्यालय के पार्क में सागवान एवं हरसिंगार का पौधा लगाया।
इस मौके पर उपस्थित इंजीनियरों एवं विद्युत कामगारों से उन्होंने कहा कि पर्यावरण की समस्या पूरे विश्व की समस्या है। पर्यावरण को संतुलन रखने के लिए पौधा लगाना जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। मौके पर सामजिक कार्यकर्ता विकास, अवध कुमार, आलोक कुमार, संजय कुमार सिन्हा, मो. फरहान खान, नीतेश रंजन, विष्णु कुमार, श्याम कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने पौधा लगाने का संकल्प लिया।