- Hindi News
- प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में मॉरल वैल्यू भी जगाई जाएगी
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में मॉरल वैल्यू भी जगाई जाएगी
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राथमिकता : डीएम
पटना. बिहारपुलिस में शनिवार को एक नई शुरुआत की गई। अभी तक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान सिर्फ पुलिसिंग की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन अब मॉरल वैल्यू पर भी फोकस रहेगा। इसके लिए पुलिस के अलावा अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियां ट्रेनिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से रू-ब-रू होंगे। इसकी शुरुआत बिहार के पूर्व डीजीपी झारखंड के पुलिस सलाहकार रह चुके डॉ. डीएन गौतम के साथ हुई।बीएमपी-1, 5, 10, 16 और बीएमपी-14 में ट्रेनिंग ले रहे करीब 780 पुलिसकर्मियों के साथ उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और उनके उनके सवालों के जवाब भी दिए। बिहार पुलिस के डीजी ट्रेनिंग पीएन राय की सोच थी कि प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को सिर्फ हथियार चलाने की नहीं, बल्कि उनके भीतर मोरल वैल्यू पैदा करने की दरकार है। प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत में डॉ. गौतम ने कहा कि प्रकृति तो आपको निष्ठावान बनाकर ही भेजती है, लेकिन यहां आकर आप में खामियां पैदा हो जाती हैं।