मसौढ़ी के युवक की दिल्ली में मौत
पटना.मसौढ़ी केपुरानी बाजार के रहने वाले युवक मो. आबिद की दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिल्ली के खजूरी ओवरब्रिज पर हुई इस घटना में मोतिहारी के फुरकान मेराज की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं काको जहानाबाद के अशरफ मोतिहारी के नौशी को मामूली चोट लगी है। ये सभी दिल्ली के शाहपुर खजूरी में रहते हैं और वहां एंब्रॉयड्री का काम करते हैं। आबिद के रिश्ते में बहनोई मो. आलम ने बताया कि शुक्रवार को ये लोग भजनपुरा से ऑटो पर सवार होकर डेरा जा रहे थे। इसी बीच पुल पर आवेरटेक करने के चक्कर में टैंकर ने ऑटो को धक्का मार दिया जिससे ऑटो पुल के नीचे गिर गया।