आदर्श की हालत में सुधार, पाइप हटाई
पटना. सहकारितामंत्री जयकुमार सिंह के पुत्र आदर्श के स्वास्थ्य में सुधार है। 22 दिन बाद शुक्रवार को गले में लगी पाइप भी हटा ली गई है। पांच दिन पहले उसे वेंटिलेटर से बाहर निकाला गया था। शनिवार को पहली बार उसे चम्मच से पानी पिलाया गया। दो-तीन दिनों के अंदर उसे वार्ड में भेज दिया जाएगा। यहां 15 से 20 दिनों तक रखा जाएगा। ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में रैगिंग के दौरान सीनियर छात्र की पिटाई से वह कोमा में चला गया था।
मसौढ़ी में युवक को पीटा