पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओबीसी निशक्तों को भी आरक्षण का फायदा

ओबीसी-निशक्तों को भी आरक्षण का फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्री-पीएचडीपरीक्षामें अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तों, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के आरक्षण से संबंधित प्रावधान के संदर्भ में मगध विश्वविद्यालय शनिवार को स्थिति स्पष्ट किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो, मो. इश्तियाक ने कहा कि विश्वविद्यालय राजभवन और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सभी नियमों को लागू करने को तत्पर है। प्री-पीएडी परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्त, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को टेस्ट में 45 फीसदी नंबर ही लाने होंगे।

शनिवार को कुछ छात्रों ने डीबी स्टार को बताया कि ओबीसी, निशक्त, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों से टेस्ट फॉर्म के साथ प्रमाण पत्र की कॉपी नहीं ली जार रही है। जब इस बाबत डीबी स्टार ने विश्वविद्यालय के कुलपति से बात की तो उन्होंने बताया कि नियम की कॉपी बैठक में नहीं होने के कारण नोटिफिकेशन जल्दबाजी में जारी कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि छात्र आरक्षण से संबंधित सभी नियमों को लागू माने और आवेदन दे। आवेदन से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो वह विश्वविद्यालय प्रबंधन को इससे रू-ब-रू कराएं। समस्या की अविलंब सुलझाया जाएगा।