नवंबर तक खिलाड़ियों की होगी नियुक्ति
50 हजार होगी मोइनुलहक की क्षमता, कई कंपनियां मिलकर करेंगी निर्माण
मोइनुलहक स्टेडियम पर 400 करोड़ खर्च का अनुमान
मोइनुलहक स्टेडियम के पुननिर्माण का काम कई कंपनियां मिल कर करेगी। सबसे कॉस्टिंग बताने के लिए कहा गया है। स्टेडियम के निर्माण में लगभग 400 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है, क्योंकि यह बीसीसीआई द्वारा तय मानकों के अनुरूप और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होगा। स्टेडियम की दर्शक क्षमता 70-80 हजार करने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब 50 हजार पर सीमित रखने का निर्णय लिया गया है। जितना क्षेत्र है, उसमें पार्किंग आदि सुविधाओं के साथ इससे अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था करना मुश्किल है। स्टेडियम की वर्तमान क्षमता से यह लगभग दोगुना है और पटना शहर के मूड यहां खेलप्रेमियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त है।
डीबी स्टार > पटना
खेलकोटेसे चयन के बावजूद नियुक्त नहीं किए जाने वाले खिलाड़ियों की नियुक्ति नवंबर तक होगी। खेलमंत्री विनय बिहारी ने डीबी स्टार को बताया कि इससे संबंधित फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी गई थी। मुख्यमंत्री ने आदेश किया है कि जो बच्चे छूट गए हैं उन्हें बहाल किया जाए और उनकी सेवा ली जाए। नवंबर तक यह हो जाने की संभावना है। राज्य के जिन जिलों के स्टेडियम की हालत खराब है वहां के जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है कि वे स्थानीय स्टेडियम के जीर्णोद्धार की योजना बनाए। इसमें लगने वाली राशि का आकलन कर बताएं। जिलों से जवाब आने के बाद इसके लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी। पैसा कला-संस्कृति विभाग भी दे सकता है और नगर विकास विभाग भी नगर विकास मंत्री ने स्टेडियम के पुननिर्माण में लगने वाले राशि खुद अपने फंड से देने की इच्छा जाहिर की है।