पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमें लिखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें लिखें

Áआपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है-

दैनिकभास्कर

आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना। आप हमें featuredesk.patna@dbcorp.in

परई-मेल भी कर सकते हैं।

राज्यसभा से लगातार अनुपस्थिति ठीक नहीं

Áअभिनेत्री रेखा एवं महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर राज्यसभा में मनोनीत किए गए हैं। पर वे मनोनयन के बाद से लगातार राज्यसभा की कार्यवाही से अनुपस्थित रहते हैं। उनकी उपस्थिति के बराबर रही है। यह भारतीय लोकतंत्र में अफसोसजनक इतिहास के रूप में दर्ज होगा। राज्यसभा की सदस्यता कोई तोहफा नहीं है, कि उसे अपने ढंग से इस्तेमाल किया जाए। यह पद उन्हें दिया जाता है, जो अपने क्षेत्र में खास उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। एेसे सांसदों के व्यवहार की जरूर समीक्षा की जानी चाहिए। सभी राजनीतिक दलों को राज्यसभा की गरिमा को बनाए रखने पर विचार करना चाहिए।

-ललन सिंह, बोरिंगकैनाल रोड, पटना।

श्रमिकके साथ भेदभाव

Áआजलोग गीता के ज्ञान को भूल रहे हैं। हमें कर्म करते रहना है, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। एक मजदूर का कर्म उसकी मजदूरी है। सतयुग में मजदूर काम करता था, तो उसे मजदूरी की चिंता नहीं रहती थी। वह शाम होते ही मल जाती थी। आज मजदूर इसी चिंता में रहता है कि शाम को उसे मजदूरी मिलेगी या नहीं। कहीं उसके साथ भेदभाव तो नहीं किया जाएगा। आज कलियुग में जिस तरह छल-कपट हो रहा है, मजदूर की चिंता स्वाभाविक है।

-अशोक राम, मैलाटंकी।

हिंदीप्रेम की भाषा

Áहिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जानेवाली भाषाओं में से एक है। आज हिंदी राजभाषा, संपर्क भाषा, जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। हिंदी भाषा प्रेम, मिलन और सौहार्द की भाषा है। अतः हिंदी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।

-डॉ हेमंत कुमार, भागलपुर।

आपकी चिट्ठी