पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस का इंजन फेल, हंगामा

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस का इंजन फेल, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखीसराय| पूर्वमध्य रेलवे के हावड़ा-पटना मेन लाईन के बीच किऊल रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, डाउन का इंजन फेल हो गया। इससे 2 घंटे तक डाउन रेलवे लाईन पर आवागमन बाधित रहा। सैकड़ों रेलयात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक से मिलकर ट्रेन खोलने की गुहार लगाते रहे। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दो घंटे बाद स्टेशन प्रबंधक साधु प्रसाद आए और यात्रियों को समझा-बुझा कर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में इंजीनियर से काम शुरू करवाया। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के चालक और उनके सहयोगी को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। तकरीबन दो घंटे के बाद ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया गया। इस दरम्यान आधा दर्जन गाड़ियां पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित जहां तहां रुकी रहीं।