पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगबंधन की सरकार से घुट रहा सूबे की जनता का दम: नंद किशोर

ठगबंधन की सरकार से घुट रहा सूबे की जनता का दम: नंद किशोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबेमें कुर्सी बचाने के लिए नीतीश ने लालू का हाथ थामा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति की बैठक के समापन समारोह में विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता नन्द किशोर यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद नीतीश ने लालू से हाथ मिलाकर ठगबंधन बनाया है, ताकि जनता को ठग कर कुर्सी हासिल कर ली जाय।

उन्होंने कहा कि जनता वर्ष 2005 में जंगल राज से मुक्ति पाकर बिहार में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में विकास की गति को देख चुकी है। अब जनता का गठबंधन की सरकार में दम घुट रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि आज बिहार को बर्बादी से बचाने की जरूरत है। इस मौके पर सांसद सतीश दूबे, संजय जायसवाल, मिथिलेश तिवारी, आदित्य नारायण पांडेय, लखन तिवारी, चंद्रमोहन पांडेय मौजूद थे।

सीएम की अनर्गल घोषणाओं से बिहार का मजाक उड़ रहा है : सुशील मोदी

बेगूसराय| वर्तमानसरकार ने बिहार का मजाक बना कर रख दिया है। सीएम जिलों में घूमकर जिस तरह से हाईकोर्ट के बेंच को रेवड़ी बांट रहे हैं इनका बस चले तो बिहार की राजधानी पटना से गया कर दें। बरौनी रिफाइनरी के मजदूर यूनियन श्रमिक विकास परिषद के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उक्त बातें कही। मोदी ने कहा कि बंद पड़ी फर्टिलाइजर कारखाने को इफको के सहयोग से शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्‌घाटनकर्ता केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार में लठबंधन से बचने की जरूरत है।

गोपालगंज में भाजयुमो की कार्यसमिति बैठक में पहुंचे भाजपा नेता।