- Hindi News
- सिंडिकेट बैंक यूनियन के रजत जयंती समारोह में जुटे बैंककर्मी
सिंडिकेट बैंक यूनियन के रजत जयंती समारोह में जुटे बैंककर्मी
सिंडिकेट बैंक यूनियन के रजत जयंती समारोह में जुटे बैंककर्मी
पटना| सिंडिकेटबैंक इंप्लाइज यूनियन(बिहार-झारखंड) राज्य समिति के 25 वर्ष पूरे होने पर रविवार को पटना के बीआईए सभागार में ‘रजत जयंती’ समारोह हुआ। इस अवसर पर बिहार -झारखंड के सैकड़ों बैंकर्स आए। सिंडिकेट बैंक इंप्लाइज यूनियन(एसबीआईयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन(एआईबीइए) के उपाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बैंकों की वर्तमान स्थिति पर समीक्षात्मक विचार रखे। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की कई नीतियां दोषपूर्ण हंै, जिसके कारण जनता की गाढ़ी कमाई का गलत इस्तेमाल हो रहा है। एसबीआईयू के राज्य सचिव प्रभात चौधरी ने यूनियन के 25 वर्षों के इतिहास के अहम पड़ावों को साझा किया। केके मंडल की जन्मशती वर्ष पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया। यूनियन ने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहण करते हुए यूनियन ने पीएमसीएच को दस व्हील चेयर दान दिया। इस अवसर पर यूनियन के प्रमुख ने केके सहाय, उदय शंकर डे, केके वर्मा, सउद रजा, रवि शेखर प्रसाद, एससी मंडिलवार, मंटू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में यूनियन सदस्य मौजूद रहे।