- Hindi News
- वाणिज्य कर के हर तीन प्रमंडल पर होगा एक वसूली कोषांग
वाणिज्य कर के हर तीन प्रमंडल पर होगा एक वसूली कोषांग
तैयारी
{प. बंगाल कीे तर्ज पर बिहार में की गई व्यवस्था, वसूली में आएगी तेजी
भास्करन्यूज|पटना
बंगालकी तर्ज पर बिहार में वाणिज्य कर वसूली कोषांग बना है। इसका काम मुख्य रूप से वसूली में तेजी लाना है। इससे जिलों में डीएम के ऑफिस में पड़े सर्टिफिकेट केस पर अमल कर राजस्व बढ़ाने की कवायद तेज होगी। कोषांग की जिम्मेदारी एक ज्वाइंट कमिश्नर(जेसी) , एक डिप्टी कमिश्नर(डीसी) और तीन असिस्टेंट कमिश्नर (एसी) को दी गई है।
वाणिज्य कर विभाग के बकाया यों ही डीएम के यहां वसूली के लिए पड़ा रहता है। जिला प्रशासन के पास इतना काम रहता है कि वहां से वाणिज्य कर विभाग के सर्टिफिकेट पर ध्यान नहीं दिया जाता है। वसूली कोषांग गठन होने के बाद यह काम अब विभाग के अधिकारी खुद करेंगे। वसूली कोषांग को मुख्यालय स्तर पर अपर कमिश्नर देखेंगे, जबकि तीनों कोषांग में एक जेसी, एक डीसी, तीन एसी और एक दर्जन के करीब ऑफिशियल स्टाफ रहेंगे। कोषांग का एक मुख्यालय पटना, एक पूर्णिया और एक मुजफ्फरपुर में बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोषांग के गठन से विभाग के राजस्व में बढ़ावा होगा।