पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Biharonline.gov.in परस्टेट हेल्थ सोसाइटी का लिंक क्लिक करते ही Shsbihar.orgनामसे बनी पोर्न साइट खुल रही

biharonline.gov.in परस्टेट हेल्थ सोसाइटी का लिंक क्लिक करते ही shsbihar.orgनामसे बनी पोर्न साइट खुल रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुपम कुमार > पटना 9334940256

बिहारसरकारके आधे-अधूरे पोर्टल biharonline.gov.in पर सेंधमारी हो गई है। इसके एक लिंक पर अश्लील वेबसाइट खुल रही है। पोर्टल पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का लिंक है। इससे बिहार ऑनलाइन के स्वास्थ्य विभाग के पेज तक जाने पर कुछ पता नहीं चलता, लेकिन इसपर जैसे ही बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी का लिंक क्लिक करेंगे, एक पॉर्न वेबसाइट shsbihar.org खुल जाएगी।

स्टेट हेल्थ सोसाइटी का पोर्टल लिंक नहीं है, इसकी जगह जापानी पॉर्न साइट खुल रही है। साइट पर विदेशी युवतियों की अश्लील तस्वीरें हैं। साथ ही जापानी चित्रलिपि में कई बातें लिखी गई हैं, जिन्हें समझने के लिए डीबी स्टार टीम ने कई विशेषज्ञों से बात की लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका। कहीं-कहीं अंग्रेजी का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमें तरह-तरह के ऑफर हैं। रेट आदि का भी इसमें जिक्र है, जो ऐसी साइट के जरिए होने वाले यौन-व्यापार की ओर इशारा करता है।

जापानया नोएडा से नियंत्रण!

साइटपर अश्लील बातें करने के लिए कई फोन नंबर दिए गए हैं। कई भारतीय नगरों के एसटीडी कोड का भी इस्तेमाल किया गया है। साइट के निर्माण-नियंत्रण की पड़ताल में इसके नोएडा से ऑपरेट होने की आशंका भी उभर रही है।

बिहार ऑनलाइन पोर्टल को बनाया है बेल्ट्रॉन से जुड़ी निजी एजेंसी बेस्ट ने। 2010 से 2011 के बीच इसे बनाया गया। एजेंसी का कहना है कि उसने इसे नि:शुल्क बनाया था और मेंटेनेंस उसके पास नहीं। डीबी स्टार ने पिछले दिनों इस पोर्टल के रखरखाव के प्रति लापरवाही का खुलासा किया था। परिणाम भी सामने है।

हमारा लेना-देना ही नहीं

^हमाराकोई संबंध नहीं। यह हैकिंग का मामला है, लेकिन इसके बारे में अधिक नहीं बता सकते क्योंकि इसे बनाने या रखरखाव से हमारा कोई भी संबंध नहीं रहा है। संतोषकुमार, राज्यसूचना-विज्ञान पदाधिकारी, एनआईसी, पटना

कुछ नहीं बता सकता

^अभीकुछ नहीं बता सकता क्योंकि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर बात करनी है तो सोमवार को कार्यालय में आइए। देखते हैं कि माजरा क्या है या कैसे हो गया ऐसा। रविवार को फोन पर क्या कहूं। ओमप्रकाश,जीएम,बेल्ट्रॉन

सरकारी पोर्टल पर खुल रहा अश्लील

वेबसाइट का लिंक

पोर्टल साइट पर्यवेक्षण की व्यवस्था नहीं

बिहार ऑनलाइन का निर्माण 2010 में शुरू हुआ, लेकिन इसे अधूरा ही छोड़ दिया गया। निर्णय ह