15 हजार घूस लेते पकड़ा गया अमीन
बखरीअंचल के अमीन विनोद कुमार महथा को निगरानी की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते धर दबोचा। कामास्थान निवासी कृष्णदेव साह से जमीन मापी के नाम पर रिश्वत नहीं मिलने के कारण अमीन एक वर्ष से टालमटोल कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी से की, जिसके बाद कार्रवाई की गई। निगरानी की टीम की योजना के अनुरूप सोमवार की सुबह कृष्णदेव साह रुपए देने पहुंचा। रुपए लेने के बाद अपने एक अन्य सहयोगी के साथ अमीन शराब पीने बैठ गया। उसी दौरान पटना से आई निगरानी की टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
हाजीपुर| निगरानीकी टीम ने सोनपुर के बरबट्टा मोहल्ले से एक राजस्व कर्मचारी बबन यादव को घूस लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया। बबन यादव सोनपुर अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के रूप में पदस्थापित है। गिरफ्तार बबन एक साथ सबलपुर, गाेपालपुर परमानंदपुर पंचायत समेत छह पंचायतों का हल्का कर्मचारी था। बबन यादव पटनासिटी के एक व्यक्ति से जमीन की दाखिल-खारिज के लिए दस हजार रुपए बतौर घूस की मांग कर रहा था। उसे बरबट्टा से घूस की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी की टीम द्वारा घूसखोर राजस्व कर्मचारी को पटना ले गई।
<< हिरासत में अमीन विनोद कुमार महथा।