पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालंदा में गांव आए दामाद ने बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला

नालंदा में गांव आए दामाद ने बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवपहुंचा एक दामाद तीन साल की बच्ची को घर से उठा ले गया और उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर गला घोंट मार दिया। इस हैवानियत से पहले उसने गांव की एक किराना दुकान से बच्ची को बिस्कुट खरीद कर भी खिलाया।

घटना हिलसा थाना क्षेत्र के बभनबरूई गांव के बेलदारीबिगहा टोला की है। पुलिस ने खेत से बच्ची का शव बरामद किया। शव पर दांत से काटे जाने के निशान हैं। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बरामां गांव निवासी रोहन बिन्द रविवार की शाम बेलदारी बिगहा टोले के सुखू बिन्द के घर आया था। सुखू उसका ससुर है। गांव के बगल में बनी एक झोपड़ी में उसके ससुर और बच्ची के पिता सोए थे। उसने वहीं पर अपना सामान रख दिया और बच्ची के घर चला गया। वहां से बिस्कुट खिलाने के बहाने वह बच्ची को अपनी गोद में लेकर बगल के किराना दुकान में गया और बिस्कुट दिलाने के बाद खेत में ले जाकर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर हिलसा के डीएसपी परवेन्द्र भारती, इंस्पेक्टर विनय कुमार और थानाध्यक्ष राजेश रंजन गांव पहुंचे।

बगहा| बगहा - 1 प्रखंड की सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत के खैरटवा गांव में आठ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करनेवाले आरोपी को ग्रामीणों ने सोमवार की शाम में बंधक बना लिया। बगहा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।