फिएट ने पहला शो रूम खोला
पटना सिटी |कुम्हरारस्थित रुिक्मणी फिएट कार शो रूम का उद््घाटन सोमवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। रुिक्मणी ग्रुप के एमडी अजीत आजाद ने बताया कि कंपनी ने प्रथम चरण में 150 शोरूम खोलने का लक्ष्य रखा है। रुिक्मणी शोरूम बिहार का पहला देश का 117 वां शोरूम है। कंपनी की तीन लग्जरी गाड़ियां हैं इनमें न्यू लीनिया, न्यू पुंटो इवो शामिल हैं। ग्राहकों को यहां सविर्सिंग की सुविधा भी मिलेगी। मौके पर म्यूजिक डायरेक्टर शशि सुमन, बिक्रम कैरे, रुिक्मणी ग्रुप के निदेशक मनोज कुमार ठाकुर, मानव कुमार सिंह, राजीव ठाकुर, सरोज ठाकुर, उदयन सिंह, नीरज कुमार सिंह, अभय राणा, अतुल कुमार राजन मौजूद थे।