देवी मां को भेजा बुलावा, आज से दर्शन
मंगलवारको नवरात्र की षष्ठी तिथि से कई जगह माता की विधिवत पूजा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सोमवार को पूरी रात आयोजक प्रतिमा-पंडाल निर्माता जागकर काम को अंतिम मुकाम तक पहुंचाते दिखे। बंगाली अखाड़ा, रामकृष्ण मिशन आश्रम, यारपुर कालीबाड़ी, छज्जूबाग इंजीनियर्स क्लब, अदालतगंज समेत शहर में बंगाली पूजा समितियों में सोमवार शाम देवी बोधन संपन्न हुआ। माता की प्रतिमाओं की मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे से विधिवत पूजा शुरू हो जाएगी। सोमवार को देवी बोधन में बंगाली समुदाय के लोग पूजा-अर्चना में शामिल हुए। रामकृष्ण आश्रम में शाम 6.30 बजे से बोधन पूजा शुरू हुआ, जो रात 9 बजे तक चला।
यही स्थिति लंगर टोली स्थित बंगाली अखाड़ा में भी रही। रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी द्वारकेशानंद ने बताया कि यहां होने वाली पूजा का अपना खास महत्व है। बोधन का मतलब माता का बुलावा होता है। बंगाली पद्धति में पहले माता को बुलाते हैं।
फिर प्राण-प्रतिष्ठा होती है। मंगलवार को षष्ठी पूजा के बाद माता का अामंत्रण अधिवास होगा। फिर 1 अक्टूबर को दुर्गा देवी का नव पत्रिका में प्रवेश स्थापना तब महासप्तमी की पूजा आरंभ होगी। उधर बंगाल से आए ढाक बजाने वाले कलाकारों के ग्रुप ने ढाक बजाकर माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कुछ पूजा पंडालों में मंगलवार की रात 9.36 बजे से मूल नक्षत्र में माता का पट खुलेगा। जबकि कई पूजा पंडालों के पट बुधवार की सुबह खुलेंगे। इसके अलावा सुबह में षष्ठी पूजा भी होगी।
हर पंडाल में पांच महिला पुलिसकर्मी
हरपूजा पंडाल में पांच महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। इसमें एक-दो सादे लिबास में होंगी। छेड़खानी और छिनतई को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शहर के अंदर भी चेक प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। जिला पटना पुलिस में पर्याप्त महिला सिपाहियों की कमी के कारण बीएमपी की महिला बटालियन को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जा रहा है। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी महिला सिपाहियों को मंगाया जा रहा है।
बेली रोड में तैनात हुआ ड्रोन
शीतला मंदिर में उमड़ रही भीड़
{बंगाली अखाड़ा, लंगरटोली
{रामकृष्ण आश्रम, नाला रोड
{इंजीनियर्स क्लब बंगाली पूजा समिति, म्यूजियम के पास
{पटना कालीबाड़ी, मंदिर रोड यारपुर
{बड़ी पटन देवी, पटना सिटी
{छोटी पटन देवी,