पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां के दर्शन को सज गया शहर, सड़कों पर बढ़ी रौनक

मां के दर्शन को सज गया शहर, सड़कों पर बढ़ी रौनक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |वीणा सिनेमा के पास श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बच्चा पार्टी की ओर से 1947 से दुर्गापूजा हो रही है। इस बार पंडाल का आकार भव्य मंदिर की तरह होगा। मां दुर्गा शेर पर विराजमान रहेंगी। झारखंड के कलाकार असीम पंडाल बना रहे हैं। असीम ने बताया कि वे दस साल से यहां पंडाल का बनाते रहे हैं। कोलकाता के कलाकार तिनकौड़ी पाल मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहे हैं। सचिव अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि 1947 से वीणा सिनेमा हॉल के कैम्पस में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती थी। 1977 से हॉल के पास पंडाल निर्माण हो रहा है, लेकिन पुल निर्माण कार्य को देखते हुए इस बार स्थान बदल दिया गया है। पुराने स्थान से 20 फीट आगे पंडाल बन रहा है। पंडाल की ऊंचाई 65 फीट चौड़ाई 30 फीट है। पंडाल के निर्माण में पीला कपड़ा और थर्मोकोल का इस्तेमाल हो रहा है।

1947 से लगातार हो रही पूजा

पीएमसीएच में पंडाल का भव्य स्वरूप

पटना सिटी के चैली टांड में भव्य द्वार

लाइटिंग से जगमगाया डांक बंगला चौराहा