- Hindi News
- हाईटेंशन वायर से पंडालों की दूरी जरूरी सिंथेटिक कपड़ों का नहीं हो इस्तेमाल
हाईटेंशन वायर से पंडालों की दूरी जरूरी सिंथेटिक कपड़ों का नहीं हो इस्तेमाल
आज कल अस्थायी कनेक्शन ले सकती हैं पूजा समितियां
बिना कनेक्शन बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
अस्थायी कनेक्शन का रेट
1 किलोवाट - 1380
2 किलोवाट - 1652
3 किलोवाट - 2087
4 किलोवाट - 2556
5 किलोवाट - 4204
6 किलोवाट - 4728
7 किलोवाट - 5251
8 किलोवाट - 5775
9 किलोवाट - 6298
10 किलोवाट - 6822
11 किलोवाट - 7346
12 किलोवाट - 7869
13 किलोवाट - 8393
14 किलोवाट - 8916
15 किलोवाट - 9440
16 किलोवाट - 9963
17 किलोवाट - 10487
18 किलोवाट - 11010
19 किलोवाट - 11534
20 किलोवाट - 12057
डीबी स्टार > पटना
जिनपूजा समितियों ने अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के लिए पेसू कार्यालय में आवेदन नहीं दिया है, वे मंगलवार और बुधवार को कनेक्शन ले सकती हैं। बगैर कनेक्शन बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। पेसू जीएम राजीव अमित ने कहा कि अब तक पश्चिमी पटना में 97 और पूर्वी पटना में 58 पूजा समितियों ने अस्थायी कनेक्शन लेने के लिए आवेदन दिया है। पिछले वर्ष पश्चिमी पटना की 210 पूजा समितियों ने बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन दिया था।
रूपसपुरइलाके में 5 घंटे तक कट
पश्चिमी पटना के रुपसपुर इलाके में सोमवार को 11.30 बजे से 4.30 बिजली गुल रही। इस कारण रुपसपुर, कुसुमपुरा, राजपालनगर, विश्वेश्वरैया नगर, गोला रोड, एसके पुरम, बैंक कॉलोनी, आइएएस कॉलोनी सहित आसपास के दर्जनों मोहल्लों में पानी का संकट उत्पन्न हो गया। यहां के गौरव पांडेय ने कहा कि बिजली कंपनी केवल कागजों पर 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। एक फॉल्ट को बनाने में 5 घंटे तक फीडर ब्रेकडाउन में चला जाता है। पेसू के अभियंताओं ने बताया कि 11 केवी एमइएस फीडर पर पेड़ गिरने के कारण फीडर ब्रेक डाउन में चला गया था।
1,हाइटेंशन वायर से पंडालों की दूरी रखें।
2, सिंथेटिक कपड़ों का इस्तेमाल नहीं किया जाए।
3, सजावट के दौरान लूज वायरिंग नहीं हो।
4, हवन कुंड पंडाल के बाहर बनाये जाये।
5, पंडाल में पानी की समुचित व्यवस्था हो।
6, बालू का प्रबंध कमेटी जरुर से रखे।
7, ज्वलनशील पदार्थ को किसी भी सूरत में नहीं रखा जाये।
8, अग्निशमन यंत्र पंडाल में रखे जायें।
यहां रहेगी अग्निशमन गाड़ियों की व्यवस्था
पटना जंक्शन, गांधी मै