पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकल कपड़ों पर बड़े ब्रांड का ठप्पा लगाता था

लोकल कपड़ों पर बड़े ब्रांड का ठप्पा लगाता था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसकेपुरीकी संतुष्टि गली स्थित फैशन प्वाइंट और साईं इंटरप्राइजेज में पुलिस ने छापेमारी कर नकली कपड़ों पर ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगे 50 शर्ट और 46 पैंट बरामद कर लिए। पुलिस ने फैशन प्वाइंट के मालिक आजाद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि साईं इंटरप्राइजेज का मालिक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बकौल थानाध्यक्ष आईसी विद्यासागर ने बताया कि आजाद ने बरामद कपड़ों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस को बताया था कि कंपनी के प्रोडक्ट का नकली स्वरूप निकाल कर बाजारों में बेचा जा रहा है। इससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। आजाद महेंद्रू का रहनेवाला है। उसने बताया कि वह नकली उत्पाद बाहर से मंगाता था। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित विजय गारमेंट्स से भी 15 पैंट बरामद हुए हैं।