- Hindi News
- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर बैठक, 11 से शुरू होगा रिहर्सल
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर बैठक, 11 से शुरू होगा रिहर्सल
गणतंत्रदिवस समारोह की सभी तैयारियों को प्रशासन समय पर पूरा कराएगा। इसके लिए पदाधिकारियों को कार्यक्रम का निर्धारण कर कार्यों को पूरा कराना होगा।
पटना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने गणतंत्र दिवस समारोह 2015 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि मैदान में बैरिकेडिंग की व्यवस्था भवन निर्माण विभाग ही कराएगा। डीएम अभय कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि मुख्य समारोह के अवसर पर गांधी मैदान के बाहर बांस बल्ला का डबल क्रॉस वार बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
डीएम कार्यालय में बैठक को सम्बोधित करते प्रमंडल आयुक्त नर्मदेश्वर लाल।
30 तक नक्शा पास करा करांए बैिरकेडिंग
भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 30 दिसंबर तक डीएम एसएसपी से नक्शा पास करा कर बैरिकेडिंग की पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। गांधी मैदान के गड्ढों, उबर-खाबड़ रोड, परेड स्थल अन्य स्थलों के समतलीकरण के कार्य को शीघ्र शुरू कर 10 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश जारी करने को कहा गया है। परेड का रिहर्सल 11 जनवरी को होगा। बैठक में डीएम अभय कुमार सिंह, एसएसपी जितेंद्र राणा, सिटी एसपी शिवदीप लांडे, ट्रैफिक एसपी प्राणतोष कुमार दास समेत तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।