ऊपरी सेतु निर्माण में अतिक्रमण बाधक
अफरातफरी के बीच 70 दुकानें हटाईं
अगमकुआं के शीतला माता मंदिर के पास से हटाया कब्जा
भास्करन्यूज| पटना सिटी
अगमकुआंस्थित शीतला माता मंदिर के निकट से तकरार और विरोध के बीच शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का काम अनुमंडल प्रशासन ने किया। इस दौरान छोटी-बड़ी करीब 70 दुकानों को हटा दिया गया। अभियान के तहत गुमटी ठेला पर लोड सामान को बर्बाद होते देख दुकानदारों का आक्रोश फूट पड़ा। इस को लेकर तकरार विरोध का क्रम पूरे दिन जारी रहा।
सुबह 11 बजे पुलिस बल लेकर पटना नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सह दंडाधिकारी कृष्ण नारायण शुक्ल शीतला माता मंदिर पहुंचे। उनके साथ अगमकुआं, बाइपास थाने की पुलिस पुलिस लाइन से आई महिला पुलिस भी थी। इतनी तादाद में पुलिस बल देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग खुद ही अपनी दुकानें जल्दी-जल्दी हटाने लगे। कोई सामान समेटने लगा तो कोई गुमटी उठाने में। पूजा-अर्चना के लिए प्रसाद खिलौने की दुकान लगाए सुनीता देवी, तिजिया देवी, ललिता देवी, किरण देवी, कुंती देवी निर्मला देवी ने कहा कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों को हटाना ठीक नहीं है। वहीं, मुख्य सफाई निरीक्षक सह दंडाधिकारी कृष्ण नारायण शुक्ल ने बताया कि लोगों ने थोड़ा-बहुत विरोध किया था, लेकिन उन्हें समझा लिया गया। हमारी टीम ने कुल 70 दुकानों को हटा कर जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया है।
मंदिर के हर दिन दो हजार से अधिक लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। शनिवार मंगलवार को काफी भीड़ होती है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर प्रागंण में पुलिस पोस्ट की स्थापना की गई है।
मंदिर के मुख्य द्वार चारों ओर अवैध तरीके से पूजा, प्रसाद, खिलौना, चाय नाश्ता की दुकाने होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं, दूसरी ओर काफी संख्या में वाहनों की कतार भी लग जाती है। अतिक्रमण को लेकर विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल भी उठाया गया था। इसको मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया गया।
स्थल निरीक्षण
शुक्रवारको एसडीओ केके प्रसाद निर्माण कंपनी इरकॉन के एजीएम अश्वनी सिन्हा ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बातें सामने आईं कि अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य पूरा करने में कई अड़चनें सामने रही हैं। इसे अतिशीघ्र समाप्त करने की जरूरत है। एसडीओ ने बताया कि अधिकांश मकान मालिकों को मुआवजे की र