पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौहाखानी करते चल रहे थे लोग

नौहाखानी करते चल रहे थे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | हजरतइमाम हुसैन उनके 72 अंसारों की याद में चेहल्लुम को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को अलम ताबूत के साथ जुलूस निकाला। चोआ लाल लेन स्थित याहिया मंजिल से जुलूस निकल कर नवाब बहादुर रोड होते हुए हजन साहब के फाटक तक गया। जुलूस में शामिल लोग नौहाखानी करते मर्सिया पढ़ते चल रहे थे। इसके बाद यहां मजलिस का आयोजन किया गया। अंजुमन-ए-पंजेतनी के सचिव सैयद इमाम, सैयद अली अब्बास, सैयद अमानत हुसैन मुजफ्फर रजा के साथ अंजुमन-ए-अब्बासिया, दस्त-ए-सज्जादिया, अंजुमन-ए-हैदरी, अंजुमन-ए-हुसैनिया सहित विभिन्न अंजुमन के लोग शामिल हुए। शनिवार को याहिया मंजिल से मजलिस के उपरांत हमाम से दुलीघाट के बीच ताबूत अलम का जुलूस निकलेगा। इसके अलावा रविवार को बौली इमामबाड़ा से दुलदुल का जुलूस निकलेगा। 14 दिसंबर को सुबह से ही फूलों का पहलाम शाम में सिपहर ताजिए का पहलाम चैलीटाल स्थित शाह वाकर की तकिया कर्बला में होगा।