पटना सिटी | बिहारसर्वेक्षण कार्यालय गुलजारबाग में पिछले एक माह से फोटो स्टेट मशीन खराब रहने से नक्शा नहीं मिल पा रहा था। नक्शा के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए फिलहाल डिजिटल नक्शा उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार से लोगों को नियमित रूप से नक्शा मिलना शुरू हो जाएगा।